सपा छोड़ कर पकड़ी दूसरी सियासी राह, फिर भी मनाया ‘नेता जी’ का जन्म दिन

जौनपुर। समाजवादी पार्टी छोड़ कर शिवपाल सिंह यादव के साथ दूसरी सियासी राह पकड़ने वाले लोगों ने भी मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया। पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वाँ जन्म दिवस रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के शेखपुरा स्थित कार्यालय पर भी मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभानंद यादव ने केक काट कर नेता जी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नेताजी के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर जय सिंह मौर्य , मेहताब सिद्दीकी, मीडिया प्रभारी लालमणि यादव ,अशफाक ,महेंद्र यादव ,जिला सचिव अरविंद यादव ,सुभाष चंद्र यादव ,लालता प्रसाद यादव, संदीप कुमार यादव, राजकुमार यादव ,अनवर अली ,सैफ अली, डॉ जयराम गौतम, ओम प्रकाश यादव, कमलेश यादव ,राजनाथ यादव ,दिनेश चंद्र यादव, महेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।