श्री राम जन्मभूमि निर्माण हेतु निकाली गई जन जागरण शोभायात्रा

जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर सिकरारा खण्ड में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के परिप्रेक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दर्जनों बाइक, डीजे वाहन व रथ पर सवार शोभायात्रा सिकरारा ब्लॉक पकड़ी चौराहे से चलकर फतेहगंज लालाबाजार, सिकरारा बाजार, शेरवा कलवारी, गोदाम, गोनापार बाजार होते हुए बरईपार बाजार पहुँचकर सम्पन्न हुई।
सिकरारा खण्ड के अभियान प्रमुख अश्वनी उपाध्याय , सह-अभियान प्रमुख सुरेश पाण्डेय व अजीत प्रताप सिंह, खण्ड संघ चालक यशवंत सिंह, जिला सह अभियान प्रमुख राजबहादुर जी, विभाग सह प्रचार प्रमुख डॉ. शैलेंद्र उपाध्याय, जिला सह प्रचार प्रमुख संतोष उपाध्याय, समाजसेवी डॉ. देवी प्रसाद सिंह एवं खण्ड कार्यवाह अभय प्रताप सिंह ,सह खण्ड कार्यवाह सुशील पाण्डेय आदि की देखरेख में संचालन हुआ।