धर्मेन्द्र निषाद को मिली उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव पद की जिम्मेदारी
संगठन में जौनपुर को दिया प्रतिनिधित्व, कांग्रेस जनों ने दी बधाई

जौनपुर। प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाने में जुटी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के अनुमोदन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव केसी वेणुगोपाल के द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया, जिसमें जनपद जौनपुर को तरजीह देते हुए पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता धर्मेंद्र निषाद को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जो विश्वास व्यक्त किया है कि धर्मेंद्र निषाद की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी,उसे काफी हद तक सही माना जा रहा है। धर्मेंद्र निषाद ने कांग्रेस की राजनीति में विभिन्न पदों पर रहते हुए पिछड़ों की आवाज बनने का काम किया। वे जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष के पद पर रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसान संगठन में धर्मेंद्र निषाद को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई और अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें सचिव पद की जिम्मेदारी देकर संगठन में जौनपुर को प्रतिनिधित्व देने का काम किया। धर्मेंद्र निषाद को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। बधाई देने वालों में सुरेंद्र विक्रम, वीर बहादुर सिंह बाबा, राकेश उपाध्याय उस्मान अली, हीरालाल पाल, नीरज राय, अजय सोनकर, राकेश सिंह डब्बू, राजकुमार निषाद, कलिंदर बिंद, संदीप सोनकर, विशाल सिंह, हुकुम अनिल सोनकर, तौकीर खान, शैलेंद्र सिंह, राज कुमार गुप्ता, राजकुमार मौर्य, प्रमोद निषाद, राजीव निषाद, सतीश यादव, चंद्रजीत गुप्ता, बब्लू गुप्ता, हाशिम अली, राकेश मिश्रा, आजम जैदी, डॉक्टर आर सी पांडेय, अमित तिवारी, अशोक साहू, महमूद अंसारी, डॉ प्रमोद सिंह, डॉ प्रभात विक्रम सिंह, डॉ सन्तोष गिरी , विजय प्रताप सिंह , अंकित राय , तालुकदार दुबे, नन्द लाल गौतम, आनंद सेठ, दिवाकर निषाद सहित कांग्रेस जनों ने धर्मेंद्र निषाद की नियुक्ति पर बधाई दी और नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।