शाहगंज तहसील कर्मी के निधन पर कलेक्ट्रेट में शोक व्यक्त

जौनपुर। शाहगंज तहसील में एडब्लूबीएन पद पर तैनात कृष्ण कुमार सिंह (53 वर्ष) के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश,शिवमोहन श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह, प्रमोद यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राजीव श्रीवास्तव, सुनील सिंह, आशीष त्रिपाठी, आशीष श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, पवन कुमार मौर्य, अरविंद कुमार सिंह, मेंहदी रजा ,पंकज श्रीवास्तव मनोज सिंह अवधेश, सुषमा सिंह, शालिनी सिंह, सविता श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेक्ट के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। शोक सभा के बाद कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव के साथ पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सहित कई कर्मचारियों ने मृतक कर्मचारी के पैतृक आवास पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। दिवंगत कर्मचारी पिछले 3-4 साल से अस्वस्थ चल रहे थे।