बंटवारे को लेकर विवाद में भाई ने दूसरे भाई का मड़हा फूंका, मुकदमा दर्ज – गिरफ्तार

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नटौली में दो सगे भाईयों के मध्य संपत्ति विवाद को लेकर आगजनी की घटना सामने आई है पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आगजनी का वीडियो वायरल किया गया जिसके तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. संजय कुमार ने मीडिया को बताया की दोनों भाइयों के बीच संपत्ति का विवाद है। भाइयों के बीच जमीन एवं घर के बंटवारे के विवाद को लेकर एक भाई कन्हैयालाल द्वारा मड़हे में आग लगा दी गयी। जिसके सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।